IPL 2024 में आज RR vs LSG जयपुर में भिड़ेंगी दोनो टीमे जानिए पॉसिबल Playing-11

 

IPL 2024 में आज पहला मैच RR vs  LSG: जयपुर में होगी दोनो टीमो की टक्कर: जानिए पॉसिबल Playing-11

RR vs LSG IPL 2024 रविवार को लखनऊ सुपरजाएंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल मैच में भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल की फिटनेस और फॉर्म पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी। चोटिल होने के कारण राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछले चार टेस्ट मैच नहीं खेले। लखनऊ के कप्तान बल्लेबाजी करते हुए भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे।

                                                                                Image Source : RR/X 






RR VS LKG,IPL 2024 

Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants Prediction: राहुल आईपीएल के शुरुआती दौर में सिर्फ बल्लेबाज के रूप में खेल सकते हैं, लेकिन विकेटकीपिंग का अतिरिक्त काम करने से उनकी टी-20 विश्व कप में जगह बनाने की संभावना बढ़ जाएगी।

RR vs LSG IPL 2024 Match Updates: 24 मार्च भी 2024 आईपीएल में डबल हेडर का दिन होगा। दिन के पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स खेलेंगे। लखनऊ की टीम पिछले सीजन में प्लेऑफ में पहुंची थी, लेकिन एलिमिनेटर मुकाबला हार गई थी। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम, संजू सैमसन की कप्तानी में, अंकतालिका में पांचवें स्थान पर रही थी।

राजस्थान में आवेश का डेब्यू : राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें बहुत बदल गई हैं। राजस्थान रॉयल्स के मशहूर कृष्णा चोटिल हो गए हैं, जबकि एडम जैम्पा ने इस सीजन में नहीं खेलने का निर्णय लिया है। टीम ने आवेश खान को ट्रेड किया था और वे शायद रविवार को डेब्यू करेंगे। वेस्टइंडीज के रोवमैन पॉवेल भी फिनिशर होगा। मीडिल ऑर्डर में शिमरोन हेटमायर, रियान पराग और ध्रुव जुरैल देखे जा सकते हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने आवेश खान के साथ देवदत्त पडिक्कल को राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड किया था, जिससे वे पहला मैच खेल सकते हैं। रविवार को पडिक्कल का डेब्यू लगभग तय है। पडिक्कल को कप्तान केएल राहुल की जगह ओपनिंग करते हुए देखा जाएगा, जबकि राहुल निचले क्रम में दिखाई दे सकते हैं। मीडिल ऑर्डर में दीपक हुडा भी उनके साथ होंगे। मार्कस स्टोइनिस और क्रुणाल पंड्या दोनों ऑलराउंडर होंगे।

Dream11 Fantasy 11 IPL 2024 RR vs LSG: 2024 आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ ड्रीम 11 फैंटेसी टीम

Rajasthan Royals  प्लेइंग XI: जोस बटलर, यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, आवेश खान और ट्रेंट बोल्ट ।
लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग XI: विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक, देवदत्त पडिक्कल, दीपक हुडा, कप्तान केएल राहुल, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, नवीन-उल-हक, यश ठाकुर और रवि बिश्नोई।

IPL Csk vs rcb live चेन्नई ने मैच में आरसीबी को छह विकेट से हराकर टूर्नामेंट शुरू किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post