CSK Vs GT: गुजरात और चेन्नई की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रेडिक्शन, IPL 2024

 CSK Vs GT: गुजरात और चेन्नई की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रेडिक्शन, IPL 2024

IPL 2024 CSK VS GT: चेन्नई सुपर किंग्स ने चेपॉक में दबदबा बनाए रखा है। खासकर, सीएसके के स्पिनर इस मैदान पर विपक्षी बल्लेबाजों के लिए एक बड़ी चुनौती बनते रहे हैं।

CSK VS GT IPL 2024, Dream11


26 मार्च कोसीएसके और जीटी के बीच यादगार आईपीएल 2023 फाइनल के बादआईपीएल 2024 के 17वें सीजन में शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ आज चेन्नई के चेपॉक में भिड़ेंगे। सीएसके ने RCB पर बड़ी जीत से अपने खिताब की रक्षा कीजबकि GT ने MI पर रोमांचक जीत दर्ज करके एक बार फिर अपनी शानदार उपस्थिति कायम की।


Chennai Super Kings vs Gujarat Titans Playing 11 Dream11  Prediction: चेन्नई अपने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव नहीं करेगा। दूसरी तरफ, टाइटंस को मैच जीतना है तो उसके बल्लेबाजों को अच्छा खेलना होगा। उसके बल्लेबाज ने मुंबई के खिलाफ पिछले मैच में अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाया। हालांकि, उसके गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया, जिससे टीम मैच जीत सकती थी।

CSK vs GT Playing XI और Pitch रिपोर्ट: आज गुजरात टाइटंस चेन्नई सुपर किंग्स को चुनौती देंगे। दोनों टीमें चेन्नई के एम. चिदंबरम स्टेडियम में खेलेंगे। दरअसल, गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों अपना पहला मैच जीत चुके हैं। इसलिए, दोनों टीमों का लक्ष्य सीजन में अपनी दूसरी जीत होगी। चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 विकेट से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया। वहीं, शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को छह रनों से हराया था। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन इस मैच में क्या होगी? हम पिच रिपोर्ट और मैच प्रेडिक्शन भी देखेंगे।


CSK की संभावित प्लेइंग इलेवन : ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, रवींद्र जड़ेजा, समीर रिजवी, महेन्द्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, महेश थीक्षाना, मुस्तफिजुर रहमान और तुषार देशपांडे।


गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन: कप्तान शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा, विजय शंकर, डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश खान, मोहित शर्मा, आर साई किशोर और स्पेंसर जॉनसन।



Post a Comment

Previous Post Next Post