आईपीएल 2024: मुंबई इंडियंस ने अचानक टीम में परिवर्तन किया, एक खिलाड़ी को बाहर किया गया और प्रतिस्थापन का भी ऐलान किया गया।
मुंबई इंडियंस : चोट के कारण मुंबई इंडियंस के एक खिलाड़ी आईपीएल 2024 से बाहर हो गया है। मुंबई इंडियंस ने इस खिलाड़ी की जगह इंग्लैंड के एक गेंदबाज को अपनी टीम में लाया है।
मुंबई
इंडियंस की टीम में बड़ा बदलाव: टीम का तेज
गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ IPL 2024 से बाहर हो गए है। आईपीएल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है कि
जेसन बेहरेनडॉर्फ आईपीएल के आगामी सीजन में भाग नहीं लेंगे क्योंकि वह चोटिल हो गए है।
मुंबई इंडियंस ने जेसन बेहरेनडॉर्फ की जगह इंग्लैंड के ल्यूक वुड को अपनी टीम में
लिया है। ये ल्यूक वुड का आईपीएल का पहला सीजन होगा। 50 लाख
रुपये की एमआई में शामिल होंगे।
ल्यूक वुड T20I करियर: ल्यूक
वुड ने अभी तक इंग्लैंड के लिए सिर्फ 2 वनडे और 5
टी20 मैच
खेले हैं। उन्हें वनडे में एक भी विकेट नहीं मिला है। उधर, टी20 में 9.66 की
इकॉनमी से उन्होंने 8 विकेट हासिल किए हैं। जेसन बेहरेनडॉर्फ
ने अभी तक आईपीएल में 17 मैच खेले हैं और 19 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने आईपीएल के पिछले सीजन में मुंबई के लिए 12
मैच खेले थे। इस दौरान उसने 14 विकेट हासिल किए थे।
मुंबई
इंडियंस की आईपीएल 2024 की अपडेटेड टीम- हार्दिक
पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार
यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, टिम डेविड, तिलक
वर्मा, अर्जुन तेंदुलकर, कुमार
कार्तिकेय, आकाश मधवाल, नेहल
वढेरा, शम्स मुलानी, विष्णु
विनोद, पीयूष चावला, रोमारियो
शेफर्ड, गेराल्ड कोएत्

